Advertisement

Chhattisgarh News : धान खरीदी की चाक-चौबंध व्यवस्था के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी

रायपुर : धान खरीदी की चाक-चौबंध व्यवस्था के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी

खाद्य सचिव सहित जिले के प्रभारी सचिवों ने उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी, किसानों ने जताया संतोष

पुराने बारदाने का दर 25 रूपए बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 04 दिसंबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर प्रभार जिले के सचिवों द्वारा संबंधित जिले के अंतर्गत विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है, वहीं किसानों द्वारा सुचारू रूप से धान विक्रय के लिए की गई सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सहित पारदर्शितापूर्वक धान खरीदी की मॉनिटरिंग की जा रही है।
धान खरीदी के चौंथे दिन आज खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती रीता शांडिल्य ने बेमेतरा जिले के कठिया, जेवरा, लेन्जवारा, कुसमी, सरदा, बीजाभांठ एवं हसदा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था को संतोषप्रद बताया।
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने नरहरपुर विकासखण्ड के चंवड, अमोड़ा, नरहरपुर एवं घोटियावाही खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया, उनके द्वारा खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था जैसे- छाया, पानी, ड्रनेज इत्यादि की जानकारी ली गई, साथ ही किसानों से बातचीत की गई। प्रभारी सचिव से चर्चा के दौरान किसानों ने बताया कि उनके द्वारा 30 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराये गये है, जिस पर प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर द्वारा उनकी प्रशंसा की।
कोरबा जिले के प्रभारी सचिव अन्बलगन पी. पहुचकर कनकी, कटघोरा और पौड़ी धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे किसानों से चर्चा कर किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि वे केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हैं। राज्य सरकार द्वारा पुराने बारदानों का दर 25 रूपए बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संबंधित जिलों के कलेक्टर सहित खाद्य विभाग, सहकारी बैंक, विपणन संघ व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47