Advertisement

दंडी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच……….

दंडी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के अधीक्षक ने बताया है कि कुम्दा कॉलोनी निवासी दंडित बंदी लाल मोहम्मद पिता जान मोहम्मद आजीवन कारावास से दण्डित किया गया था। जेल के चिकित्सक के परामर्श पर उसका उपचार किया जा रहा था। बंदी को विगत 27 नवम्बर को डिस्चार्ज कर पुनः जेल में प्रविष्ट किया गया था। जेल चिकित्सक के परामर्श पर 29 नवम्बर 2021 को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था। जहां चिकित्सक के जांच के उपरांत प्रातः 08ः40 बजे उसकी मृत्यु हो गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू को उक्त बंदी के मृत्यु के कारणों की दाण्डिक जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे मृत्यु के कारणों की जांच कर सुसंगत अभिलेख एक महीने के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि जेल में प्रवेश करते समय बंदी की स्वास्थ्य की स्थिति क्या थी। बंदी कब बीमार हुआ था तथा उसे ईलाज के लिए कब जिला चिकित्सालय भेजा गया था। बंदी का ईलाज कब-कब हुआ। उसे ईलाज के दौरान कौन-कौन सी औषधि दी गई। बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था। क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

चिकित्सा उपलब्ध कराते समय कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। यदि विलंब या लापरवाही हुई है तो इसके लिए दोषी कौन है। बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है तो उसके लिए दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47