Advertisement

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बारहवां सत्र 13 से 17 दिसम्बर तक मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बारहवां सत्र 13 से 17 दिसम्बर तक : मुख्य सचिव ने की सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा

रायपुर 04 दिसम्बर 2021आगामी 13 से 17 दिसम्बर तक आयोजित होनेे वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बारहवें सत्र के आयोजन के पूर्व तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश देने आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से सत्र के दौरान विभागीय प्रकोष्ठ का गठन एवं नोडल अधिकारी की नियुक्ति, सत्र के दौरान प्रस्तुत होने वाले विधेयको की पूर्व तैयारी, लंबित आश्वासनों के उत्तर, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले पत्रकों की तैयारी, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचना, याचिकाओं, शून्य काल की सूचनाएं, विधानसभा की विभिन्न समितियों के प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाही, सत्र के दौरान चर्चा के संभावित विषयों की तैयारी, लोक महत्व के विषयों पर चर्चा की तैयारी, पालन प्रतिवेदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र के दौरान अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर अवकाश स्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी दीर्घा एवं अन्य स्थानों पर प्रवेश के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचने जारी दिशा-निर्देश के अनुसार पास का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। श्री जैन ने आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी जरूरी तैयारियों को करने कहा है। विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों को केबिनेट में प्रस्तुत करने और अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संसदीय कार्य विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, अन्य विभागों के सचिव स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47