Advertisement

Surjpur News: अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भटगांव थाना पुलिस की कार्यवाही।

अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भटगांव थाना पुलिस की कार्यवाही।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर। गत 9 जनवरी को भटगांव थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 6 जनवरी 21 को घर से बिना बनाए कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

थाना भटगांव की पुलिस के द्वारा प्रकरण की विवेचना लगातार की जा रही थी इसी मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को थाना लखनपुर के ग्राम गुमगरा से अपहृत बालिका को दस्तयाब करते हुए आरोपी पप्पू राम राजवाड़े उर्फ भोले उर्फ भोला उम्र 22 वर्ष निवासी अधिना को पकड़ा। पीड़िता से पूछताछ के बाद प्रकरण में पृथक से धारा 366, 376(2)(एन), 376(3) भादवि व पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह, एएसआई उमेश सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57