छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : कंपोजिट बिल्डिंग में जिला रोजगार कार्यालय का एक्सटेंशन काउंटर शुरू…………

शहर के मध्य सुरक्षित परिसर में संचालन से मिली राहत, पहले दिन 81 युवाओं ने कराया पंजीयन

कंपोजिट बिल्डिंग में जिला रोजगार कार्यालय का एक्सटेंशन काउंटर शुरू…………

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र का एक्सटेंशन कार्यालय 6 दिसम्बर सोमवार को न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में विधिवत प्रारंभ हो गया। शहर के मध्य एवं सुरक्षित कलेक्टोरेट परिसर में पंजीयन की सुविधा मिलने से राहत मिली है जिससे युवाओं में हर्ष व्याप्त है। एक्सटेंशन कार्यालय शुरू होने के पहले दिन 81 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया।

कंपोजिट बिल्डिंग में एक्सटेंशन कार्यालय शुरू होने के पहले दिन प्रतिमा सिंह ने पहला पंजीयन कराया। प्रतिमा सिंह ने बताया कि अब शराब दुकान को पार कर पंजीयन कराने नहीं जाना पड़ेगा। दूसरा पंजीयन अम्बिकापुर के गोधनपुर निवासी आकाश दीप तिर्की ने कराया। आकाश ने बताया कि वे तीसरी बार रोजगार कार्यालय पंजीयन कराने आए हैं। इसके पहले आकाशवाणी चौक फिर गंगापुर जाकर पंजीयन कराया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

<p>उन्होंने बताया कि कंपोजिट बिल्डिंग में पंजीयन शुरू होने से काफी सुविधा होगी। परिसर में फोटोकापी की सुविधा है जिससे दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इसी प्रकार सीतापुर के लक्ष्मण लकड़ा ने बताया कि नवीनीकरण कराना था इसके लिए गंगापुर स्थित रोजगार कार्यालय गया था वहां बताया गया कि पंजीयन का कार्य कलेक्टोरेट के कंपोजिट बिल्डिंग में आज से शुरू ही गया है। यहां पंजीयन शुरू होने से बहुत सुविधा हो गई है।</p>

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार कार्यालय को गंगापुर से स्थानांतरित करने की मांग पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला रोजगार कार्यालय को कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में 6 दिसम्बर से कंपोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 2 में रोजगार कार्यालय का एक्सटेंशन काउंटर संचालित और पंजीयन शुरू हुआ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!