Advertisement

Ambikapur News: खाद्य मंत्री ने किया बिलासपुर एवं महेशपुर का निरीक्षण……….

खाद्य मंत्री ने किया बिलासपुर एवं महेशपुर का निरीक्षण……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को बतौली विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र बिलासपुर एवं महेशपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्र बिलासपुर में तत्काल हैण्डपंप खनन कराने के निर्देश पीएचई के अधिकारियों को दिए।

मंत्री भगत ने धान खरीदी केंद्र महेशपुर में बिजली पानी जैसी मूलभूत व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति के अध्यक्ष से समिति में बारदाने के उपलब्धता तथा टोकन काटने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महेशपुर में अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान को पानी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

<p>किसी भी किसान को धान बेचने में कोई समस्या नही होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने किसानों का संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सबसे ज्यादा कीमत में धान खरीदनें  का रिकार्ड है। समर्थन मूल्य के अलावा अंतर की राशि को किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता कि रुप में दी जाती है। सरकार किसानों के हित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने धान खरीदी के संबंध में किसानों से बात की।</p>

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुगिया मिंज, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम अनमोल टोप्पो, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, जिला सहकारी समिति के सीईओ एन गुप्ता तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47