Advertisement

रायपुर : गायत्री स्व-सहायता समूह को मिला ‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग’ सम्मान

रायपुर : गायत्री स्व-सहायता समूह को मिला ‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग’ सम्मान

रायपुर 07 दिसम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 6 दिसंबर को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान से नवाजे गए सुकमा जिले के रामपुरम गीदमनाला गौठान की गायत्री महिला स्व-सहायता समूह ने प्रगतिशील समूह के रुप में राज्य में अपनी छाप छोड़ी है। इस समूह को उत्कृष्ट शबरी लेयर फार्मिंग एवं कड़कनाथ पालन करने के लिए राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में ‘‘बेस्ट पोलट्री फार्मिंग‘‘ सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समूह को 11 हजार का चेक एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया।
    

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गायत्री समूह ने शबरी लेयर फार्मिंग के अन्तर्गत अंडा विक्रय कर 1 लाख 92 हजार रुपए की आय अर्जित की है। इन अण्डो को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदाय किया जाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं सी.आर.पी.एफ कैंप में भी अण्डो का विक्रय किया जाता है। गायत्री समूह ने कड़कनाथ मुर्गीपालन से अब तक 2 लाख 65 हजार की आर्थिक आय अर्जित की है। समूह की महिलाओं को सुकमा कलेक्टर विनीत नन्दनवार और उपसंचालक पशुधन विकास विभाग ने बधाई दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47