Advertisement

Ambikapur News : दो भृत्य पदोन्नत……….

दो भृत्य पदोन्नत……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   सरगुजा संभाग की आयुक्त जी किण्डो द्वारा आयुक्त कार्यालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्न्त कर्मियों में संभागायुक्त कार्यालय के अनुरंजन मिंज एवं विकास कुमार पैंकरा है। इन्हें पदोन्नति दो वर्ष की स्थापना अवधि के लिए दी गई है। पदोन्नत कर्मियों को आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के अवधि में मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में जारी प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है।