Ambikapur News : पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा महोत्सव……………

पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा महोत्सव……………

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छतीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में 10 दिसम्बर 2021 को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे शुरू होगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ,श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ अजय तिर्की एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह होंगी।

जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर संजीव कुमार झा ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ पीजी कॉलेज  ऑडिटोरियम   में तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने बैठक व्यवस्था पार्किंग, प्रवेश सहित तमाम व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।इस दौरान अपर कलेक्टर ए.एल. ध्रुव, नगर पालिक निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, एसडीएम प्रदीप साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।