Advertisement

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार चार युवक तेज बारिश के बीच जा रहे थे। तभी आमने-सामने से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पुड़ु निवासी संजीव पैकरा (08) पिता संतोष पैकरा रविवार की शाम अपने दोस्त अमन के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। दोनों युवक गांव के बाहर पहुंचे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे अमन को गंभीर चोटें आईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दूसरे बाइक चालक की मौत, पीछे बैठे युवक घायल

वहीं, दूसरी बाइक को चला रहे विशेष कुमार पैकरा (18) भी इस हादसे में गिर कर सड़क से दूर छिटक गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटें आई और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठे रमन सिंह पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया।इस हादसे के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। किसी ग्रामीण ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57