Chhattisgarh News: बेरोजगार इंजीनियरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में लगभग 400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती होगी

बेरोजगार इंजीनियरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में लगभग 400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती होगी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती ,रिक्रूटमेंट आफर पर लगी मुहर

रायपुर। भर्ती जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर होगी। राज्य सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को इसकी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ने सितम्बर महीने के आखिर में उप अभियंता पदों पर रिक्तियों की जानकारी देते हुए भर्ती का प्रस्ताव भेजा था।

उस प्रस्ताव को जांच के बाद वित्त विभाग को भेजा गया।इसी महीने वित्त विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्रवाई शुरू करने को निर्देशित कर दिया गया है।यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए पूरी कराई जाएगी।

इसके लिए जल्दी ही प्रमुख अभियंता की ओर से व्यापमं को पत्र लिखा जाएगा।भर्ती नियमों के मुताबिक व्यापमं ही विज्ञापन जारी करेगा।

अगर अगले सप्ताह तक व्यापमं ने विज्ञापन निकाल दिया तो जनवरी महीने में इसकी परीक्षा कराई जा सकती है।

उसके कुछ दिनों के भीतर ही परिणाम जारी कर मेरिट लिस्ट बना ली जाएगी।अनुमान है कि अगले तीन – चार महीनों में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।