Ambikapur News : आयुष्मान कार्ड बनावाने के लिए विशेष अभियान……

आयुष्मान कार्ड बनावाने के लिए विशेष अभियान……

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार के निर्देशानुसार पहाड़ी कोरवा परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत कार्ड के बन जाने से हितग्राहियों को पंजीकृत हॉस्पिटल में मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद इमरान ने बताया कि लुण्ड्रा विकासखंड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 6 शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें कुल 398 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। शेष 554 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगातार शिविर आयोजित किया जा रहा है। पहाड़ी कोरवा परिवारों की सुविधानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत ऑपरेटरों के द्वारा रात्रिकालीन शिविर लगाकर घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा हैl