Ambikapur News : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…….

arthik shayata

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण 34 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हुई थी। तहसील उदयपुर के 9, तहसील लखनपुर के 8, तहसील अम्बिकापुर के 5, तहसील दरिमा के 4, तहसील सीतापुर बतौली के 3-3 तथा लुण्ड्रा व मैनपाट के 1-1 व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। अपर कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को वितरित करने के लिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

उदयपुर तहसील के ग्राम केदमा के संतोष माझी, ग्राम घाटबर्रा की सोनामनी, ग्राम कुड़ेरी के दिलराम मिंज, ग्राम पलका के बहाल राम, ग्राम राजबांध के लकेश्वर, ग्राम जजगा की मालावती सिंह, ग्राम पुटा के असफाख खान, ग्राम मुड़गांव की इंजोरिया बाई एवं ग्राम चकेरी की शिवकुमारी की मृत्यु हुई थी। लखनपुर तहसील के ग्राम मुटकी के रूलेश्वर, ग्राम लिपिंगी के जंगसाय, ग्राम पटकुरा की छोली, ग्राम डांड़केशरा की झरियारो, ग्राम पूटा के एतवार साय, ग्राम मुटकी के किशुन राम, ग्राम कटिन्दा के पालेराम यादव, ग्राम तुनगुरी के कामेश्वर की आकस्मिक मृत्यु हुई थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

तहसील अम्बिकापुर के ग्राम श्रीगढ़ के सुखदेव, ग्राम खैरबार के सुशांत खांडे, ग्राम नमनाकला के संजय पांडेय, ग्राम चिताबहार के अनुक साय तथा ग्राम भफौली के वकीलराम की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तहसील दरिमा के ग्राम नवगई के सुरेन्द्रदास, ग्राम बरगई की सबा खातुन, ग्राम पम्पापुर की जगमनिया तथा ग्राम करजी की गायत्री नायक की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।

तहसील बतौली ग्राम सरमना की रायमुनी बाई, ग्राम बालमपुर की इंजोरी बाई, ग्राम गहिला के पुकार राम की आकस्मिक मृत्यु हुई थी। तहसील सीतापुर के ग्राम सोनतराई के रामलगन साव, ग्राम एरंड की विद्या तथा ग्राम गेरसा के हरि की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।तहसील मैनपाट के ग्राम सुपलगा के सूरजलाल तथा तहसील लुण्ड्रा के ग्राम बल्हिमा के घुरन की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।