Ambikapur News : कलेक्टर ने सोहगा गोठान का किया निरीक्षण……

कलेक्टर ने सोहगा गोठान का किया निरीक्षण……

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने गुरुवार को अम्बिकापुर जनपद पंचायत के आदर्श गोठान सोहगा का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गोठान में वर्ष भर आजीविकामूलक गतिविधि संचालित करने तथा सब्जी की खेती को और लाभदायक बनाने के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गोठान में महिला समूह द्वारा मल्चिंग विधि से की गई लौकी और करेला की खेती सहित गेंदा फूल की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं को बताएं कि कौनसी सब्जी की खेती कब करने से उसका मूल्य अधिक मिल सकता है। पहले से कार्ययोजना बनाएं कि किस गोठान में कौनसी सब्जी की खेती करनी है। उसके मुताबिक उपयुक्त समय पर खेती शुरू करें। कलेक्टर ने इस दौरान गोठान में रीपा के तहत प्लास्टिक के बोरा निर्माण इकाई का अवलोकन किया। इस इकाई में महिलाओं ने बोरा निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर ने बोर की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए उसकी लागत के बारे में पूछ-ताछ की। बताया गया कि कच्चे सामग्री का दर ज्यादा होने के कारण इकाई लागत कुछ ज्यादा पड़ रहा है। कलेक्टर ने कच्चे सामग्री का क्रय रायपुर के अलावा अन्य बड़े शहरों से थोक दर पर क्रय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गोठान में थ्री टियर केज विधि से मुर्गी पालन तथा बटेर पालन का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने महिलाओं द्वारा बेहतर ढंग से की जा रही मुर्गी एवं बटेर पालन की सराहना की। इसी प्रकार महिलाओं द्वारा शुरू किए गए बटन मशरूम इकाई का भी निरीक्षण कर जायजा लिया और महिलाओं को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह, जनपद सी.ई.ओ. एस.एन. तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा समूह बाकी महिलाएं मौजूद थीं।