Advertisement

Chhattisgarh News : राज्य में अब तक 43.30 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 

रायपुर : राज्य में अब तक 43.30 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी 

प्रदेश में 11.57 लाख किसानों ने बेचा धान

धान खरीदी के एवज में किसानों को 7251.72 करोड़ रूपए जारी

रायपुर, 23 दिसंबर 2021छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 23 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 11 लाख 56 हजार 873 किसानों से 40 लाख 30 हजार 163 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 7251.72 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा बैंक को जारी कर दिया गया है।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 14 लाख 84 हजार 020 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 10,83,605 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। 

धान खरीदी के 23वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,03,693 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 3,54,252 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,20,222 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।  

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 61,799 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 20,275 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 3,594 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,39,361 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 66,148 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 9,598 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 11,961 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 2,25,898 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 28,786 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 3,54,252 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 51,060 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,86,954 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 2,40,039 मीटरिक टन, बालोद जिले में 2,72,795 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 3,20,222 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 1,97,208 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,08,360 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,03,693 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,10,791 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,85,103 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,54,436 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 3,03,416 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,29,661 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 64,498 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 48,215 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 50,866 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 71,440 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,09,735 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM