Advertisement

Chhattisgarh News : उदयपुर में नये स्थान पर वन-धन प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित 

रायपुर : उदयपुर में नये स्थान पर वन-धन प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित 

महिला समूह को वन-धन विकास योजना के तहत दोना पत्तल निर्माण का दिया जाएगा प्रशिक्षण 

रायपुर, 23 दिसम्बर 2021मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन मुख्य महाप्रबंधक सरगुजा वन वृत्त अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर में उपयुक्त स्थल पर प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। उदयपुर में पूर्व से संचालित बांस प्रसंस्करण केन्द्र राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 के चौड़ीकरण के दायरे में आने के कारण टूट गया है। इस कारण फिलहाल प्रसंस्करण केन्द्र में संचालित गतिविधियां बंद हैं। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर को प्रेषित अपने प्रतिवेदन में उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि वन-धन  विकास योजना के अंतर्गत माहुल पत्ता प्रसंस्करण केन्द्र में महिला स्व-सहायता समूह को माहुल पत्ता से दोना पत्तल निर्माण का प्रशिक्षण देकर प्रसंस्करण का कार्य पुनः शुरू कराया जाना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 
    मुख्य वन संरक्षक अम्बिकापुर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया है कि प्रसंस्करण केन्द्र के बकाया विद्युत देयक का भुगतान विभाग द्वारा कर दिया गया है। केन्द्र को पुनः प्रारंभ करने में अब किसी भी तरह का व्यवधान नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रसंस्करण केन्द्र उदयपुर में अगरबत्ती एवं कुल्फी का स्टीक बनाने का कार्य मार्केट में डिमॉड न होने के कारण वर्ष 2012 के पहले से ही बंद है। महिला समूह को माहुल पत्ता से दोना पत्तल के निर्माण का प्रशिक्षण देकर उदयपुर में माहुल पत्ता प्रसंस्करण कार्य फिर से शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।   

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47