Advertisement

रायगढ़, : राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत कृषक

रायगढ़, : राष्ट्रीय किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत कृषक

उन्नत कृषि तकनीकी की लगाई गई प्रदर्शनी

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थी एवं प्रगतिशील कृषकों को कराया प्रक्षेत्र भ्रमण

रायगढ़, 23 दिसम्बर2021कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय किसान दिवस में रायगढ़ एवं जांजगीर-चाम्पा जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत कृषक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष निराकार पटेल उपस्थित हुये। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के निर्देश के परिपालन में कक्षा12 वीं में अध्ययनरत सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी शामिल हुये। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र तथा सभी प्रगतिशील कृषकों के द्वारा उन्नत कृषि तकनीकी प्रदर्शनी लगायी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थी एवं प्रगतिशील कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष  पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ की ऐतिहासिक पहल है जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कृषकों को एक मंच पर आमंत्रित कर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि के क्षेत्र में विभिन्न कृषि आधारित तकनीकों व उपकरणों का उपयोग करके धान एवं अन्य फसलों के क्षेत्र में अग्रणी है। जिले के लैलूंगा विकास खण्ड में उत्पादित जवाफूल चावल को कलेक्टर रायगढ़ द्वारा प्रोत्साहित करने की प्रशंसा की गई एवं निकट भविष्य में जिला स्तर पर सभी पुरस्कृत कृषकों का सम्मेलन करने का आश्वासन दिया एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. सिंह द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। जिससे व्यापक स्तर फैलाव हो सके। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख इंजी. स्वर्णकार द्वारा शाश्वत कृषि को अपनाने हेतु देशी गौ-पालन आधारित तकनीकी एवं खेती को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रगतिशील एवं पुरस्कृत कृषकों द्वारा कृषि के आधुनिक खेती, जैविक खेती, आधुनिक कृषि यंत्रो के उपयोग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन,बीज उत्पादन कार्यक्रम व अन्य तकनीकों के  बारे में अपने-अपने अनुभवों को साझा किये।

इस दौरान  डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न व प्रगतिशीन किसान उपेन्द्र चौधरी,  विजय यादव, डेढऱाज चंद्रा, लक्ष्मण पटेल, खीर सागर पटेल, मुकेश चौधरी, राकेश जयसवाल रामाधार देवांगन, रामकृष्ण केशरवानी, गौरव सलूजा, सीतारा पटेल, दादू राम चंद्रा, घनश्याम पटेल, श्रीमती सुशीला गबेल, श्रीमती उर्मिला सिदार,सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीषा चौधरी, श्री के.के.पैकरा,डॉ.सी.पी.एस.सोलंकी, डॉ.एन.सी.बंजारा, आशुतोष सिंह, एन.के.पटेल, एस.के.पैकरा, जी.आर.राठिया व आकाशवाणी रायगढ़ से शशि प्रकाश पाण्डे, जिला पंचायत के सभापति एवं अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मृदा वैज्ञानिक  के.डी.महंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कृषकों व छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान प्रक्षेत्र भ्रमण, पौध एवं कृषि तकनीकी आधारित पत्रिका वितरित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47