Jagdalpur News: नगर पालिका निगम, कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक रखी गई।

नगर पालिका निगम, कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक रखी गई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों पार्षद के बीच बैठक की गई। इस सामान्य सभा की बैठक में दोनों पार्टीयों के बीच जमकर हंगामा होने लगा।

आपको बता दें कि इस बैठक में सभी पार्षदगण अपनी वार्ड की समस्याओं को बताते हैं और पार्षदगण अपनी मौखिक और लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बीजेपी पार्षद श्री धनसिंह नायक ने कहा कि मेरे वार्ड की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। इस बैठक में बीजेपी पार्षद के द्वारा बोला गया कि मेरे वार्ड की सफाई सही तरीके से नहीं हो रही हैं। बीजेपी पार्षद माननीय अध्यक्ष (सभापति) को अपनी बात बताते हुए कहा कि मेरे वार्ड की समस्याओं को दूर किया जाए।

देकते ही देकते दोनों पार्टीयों के बीच जमकर हंगामा होने लगा। बीजेपी पार्षद श्री धनसिंह नायक को गुस्सा आया और अपने हाथ में रखे कागज को जमीन पर फेंका और साथ ही पानी बोतल भी फेंका गया।

दोनों पार्टी में जमकर बात – विवाद बढ़ने लगा। ऐसा माहौल बन गया था उसे देखते हुए अध्यक्ष कविता साहू ने कार्रवाई करते हुए श्री धनसिंह नायक को सभा कक्ष से बाहर निकाल दिया गया।

सभा कक्ष का माहौल गर्मा हुआ था उस वजह से 10 मिनट का ब्रेक लिया गया।

उसके बाद आबकारी, उद्योग व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का सभा कक्ष में पार्षदगण स्वागत करते हुए गुलदस्ता और फूल उनके हाथ में दिया गया।

मंत्री कवासी लखमा के द्वारा स्वच्छता प्रमाण पत्र सभी पार्षद गणों को अपने हाथों से दिए।

1 दिन के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री नरसिंह राव को बनाया गया। वंदे मातरम, वंदे मातरम, की जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

श्री नरसिंह राव ने कहा कि आप देख रहे हैं लगातार इतनी सामान्य सभा में भी हमारे बीते सवालों से भारतीय जनता पार्टी से उलझ कर हमसे बुरा हरकतें हमारे सीनियर पार्षदों के साथ जो बदतमीजी की और उसके बाद सदन स्थगित हो गया।

भारतीय जनता पार्टी बहिष्कार करके बाहर निकल गए। अभी के सामान्य सभा में देख लीजिए हमारे जो श्री धन सिंह नायक जगदलपुर से रायपुर पैदल भी गए और साइकिल यात्रा भी उन्होंने किया और शहर की समस्याओं को लेकर अपने वार्ड की समस्याओं को जब उनका निराकरण स्थान पर नहीं हो पाया। माननीय राज्यपाल महोदया से उन्होंने मुलाकात किया और मुख्यमंत्री से जो मुलाकात करने के लिए समय मांगा और 4 दिन तक उनके दरवाजे पर बैठे रहे।

उसके बाद पुलिस के द्वारा उनको हटा दिया गया। पुलिस पकड़ कर इनको ले गई, लेकिन मुख्यमंत्री ने जवाब नहीं दिया। आज भी इनके वार्ड की समस्या टस से मस है। उन्हीं समस्याओं को लेकर प्रश्न किया और लगातार उनके ऊपर आरोप और आक्षेप लगाए गए। उन्होंने पैदल नहीं चला और साइकिल में भी नहीं गए।

उनके वार्ड में कोई समस्या नहीं है। यह फोटो खींचाने वाले हैं। ऐसा करके व्यक्तिगत प्रहार इनके ऊपर किया गया। व्यक्तिगत प्रहार के बाद ये अपना विषय लगाता रखते हैं। इनको उकसाया गया। उकसा करके आज जबरन बहुमत की दादा गिरी पर इनके ऊपर चढ़ाई किए और निलंबित किया गया। इसलिए निलंबित की प्रक्रिया ठीक नहीं है।

हम भारतीय जनता पार्टी पार्षद दलों की ओर से निलंबन की प्रक्रिया का विरोध करते हैं। इसलिए आज हम यहां बैठे हैं और हमारे ऐसे संघर्ष पार्षद दल को भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद मिलकर इनका स्वागत कर रहे हैं और उनका अभिनंदन कर रहे हैं। अन्य विषय पर प्रश्न चल रहा है।

माला की बात को लेकर बताया कि सदन में इनका उपहास (मजाक) उड़ाया गया है। उस वजह से उनका सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी बताना चाहती है कि शहर की समस्या हो या वार्ड की समस्याओं को लेकर जगदलपुर से रायपुर की यात्रा की। ऐसे संघर्ष करने वाले पार्षद को हमारी ओर से सम्मान किया जा रहा है।

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखें ना कि उनका अपमान किया जाए। हम स्वच्छता अभियान चलाए हैं हर वार्डों की समस्याओं को दूर करने में लगाई हूं।

आप सभी जानते हैं कि लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है उनके साथ नगर निगम की टीम के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

हम पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है मैं पूरी ईमानदारी के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और नगर निगम की टीम इस बात की गवाह है।

इस सामान्य सभा में उपस्थित नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, अध्यक्ष कविता साहू, नरसिंह राव, धन सिंह नायक, शंभू नाग, सुमित महापात्र, बलराम यादव, विक्रम सिंह डांगी, श्रीमती दिप्ती पाण्डे आदि मौजूद रहे।