Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ी में बनने वाली ‘रामायन‘ फिल्म निर्माण टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ी में बनने वाली ‘रामायन‘ फिल्म निर्माण टीम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 5 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में वाईट फॉक्स फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘रामायन‘ के निर्माण टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के संरक्षक श्री दिलीप षड़गी ने बताया कि यह फिल्म काफी भव्य और आकर्षक होगी। इसका उद्देश्य सभी भाषाओं में बन चुकी रामायण को अब छत्तीसगढ़ी भाषा में पहली बार बड़े पर्दे पर लाना है। साथ ही भगवान श्रीराम जी के छत्तीसगढ़ आगमन व जुड़ाव पर प्रकाश डालना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा करते हुए षड़गी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ को इस फिल्म के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाना व जोड़ना है। प्राचीन व आदिकाल साहित्य को इस फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर उकेरना है। इसे विश्व पटल पर पहचान देना। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के आधे से अधिक कलाकार एवं अन्य विधा से जुड़े लोग काम कर रहे है। इस अवसर पर फिल्म निर्माता श्री इरशाद कुरैशी, समन्वयक प्रशांत ठाकर, संगीतकार दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, पटकथा लेखक जय जायसवाल एवं क्रियेटिव टीम के राजेन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल से धरमजयगढ़ के मितानिन एवं समन्वयकों के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47