Ambikapur News : सरगुजा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित……

सरगुजा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित……

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा पुलिस द्वारा संचालित नशामुक्ति नवा बिहान अभियान एवं परामर्श केन्द्र के द्वारा आज  07 जनवरी 2022 को सरगुजा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। कोरोना के तृतीय वेरियेंट ओमीक्रान के बढते हुए प्रसार के दौरान नवा बिहान क्रार्यक्रम को कैेसे निरंतर सक्रिय किया जाये।

कोविड-19 के तीसरे वेरियंट ओमीक्र्रान से समाज की सुरक्षा में नवा- बिहान की भूमिका क्या होगी। इस विषय पर व्यापक चर्चा किया गया। नवा बिहान के सदस्यों के द्वारा करोना के रोकथाम के लिए समुदाय में सरगुजा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में रोको टोको अभियान संचालित किया जायेगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रोको टोको अभियान हेतु मास्क व सेनेटाइजर के वितरण की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित विभागों से चर्चा व समन्वय करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ समाज सेवा मंगल पाण्डेय निदेशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि कोरोना काल में नवा – बिहान के प्रचार प्रसार की गतिविधि सम्भव नहीं है। परामर्श केन्द्र निरतंर संचालित होता रहेगा। बैठक का संचालन युवा समाज सेवी अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।

बैठक में बी के विद्या, अखिलानन्द ब्रहचकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सरस्वती तिवारी, अमृता जायसवाल, अमरेन्दु सिहं,  गायत्री परिवार, अमृत प्रधान, छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान, सुनिधि शुक्ला, राकेश शर्मा, आरक्षक, रजत र्तिकी, आरक्षक नवा बिहान प्रभारी ने सहभागिता किया।