Ambikapur News : कलेक्टर ने किया परसा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण……..

कलेक्टर ने किया परसा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण……..

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा शुक्रवार को अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत परसा धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्यां का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति के सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि बिचौलियों पर पैनी नजर रखें ताकि उपार्जन केन्द्र में अवैध धान की बिक्री न कर सकें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अंतिम चरण में है और इस चरण में बिचौलियों द्वारा किसानों के शेष रकबे में धान बेचने का भरपूर प्रयास करेंगे लेकिन उनके किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र से धान के उठाव में तेजी लाएं। मिलरों को जारी डीओ एवं टीओ के आधार पर अधिक से अधिक धान का परिवहन कराएं। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से रकबा समर्पण में भी तेजी लाएं तथा जिन किसानों के खाते में रकबा शेष हैं उन्हें समिति में आकर रकबा समर्पण करने के लिए प्रोत्साहित करें।

बताया गया कि परसा उपार्जन केन्द्र में पंजीकृत कुल 539 किसानों में से 432 किसानों से 2283 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है तथा 12480 क्विंटल धान मिलरों को जारी किया गया है। उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी सुचारू पूर्वक जारी है तथा धान रखने की पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। इस दौरान एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहू, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।