छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

यूपी में सड़क हादसे में छह की मौत

यूपी में सड़क हादसे में छह की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सहारनपुर (उप्र), 22 अगस्त (एजेंसी) यहां दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हादसा रविवार रात उस वक्त हुआ जब मृतक मिर्जापुर गांव में अपने घर लौट रहे थे.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने सोमवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।

टक्कर में वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों की पहचान आदिल (25), उनकी गर्भवती पत्नी आसमा (24), मशकूर (26), उनकी पत्नी रुखसार (27), रिहाना (38) और सुल्ताना (35) के रूप में हुई है।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, उन्होंने कहा, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!