गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये

रायपुर, 10 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हांेने अधिकारियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुये गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिये।

भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता-’मेरा वोट मेरा भविष्य है-एक वोट की शक्ति’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर 13 में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। अधिकारियों ने साहू से बताया कि कोरोना काल के दौरान कार्य की धीमी गति को अब कवर किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आर.पी. यादव भी उपस्थित रहे।

भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता-’मेरा वोट मेरा भविष्य है-एक वोट की शक्ति’