Advertisement

कलेक्टर ने लगाया झाड़ू,सभी कार्यालयों में हुई साफ सफाई

बलौदाबाजार : कलेक्टर ने लगाया झाड़ू,सभी कार्यालयों में हुई साफ सफाई

बलौदाबाजार,12 फरवरी 2022 कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर आज जिलें के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर डोमन सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर में स्थित सभी विभागों के एक एक कक्ष का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान दो विभागों के कार्यालय नही खुलने पर तत्काल जिला अधिकारी को फोन कर सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई करने के निर्देश दिए गए। आज हुए सफाई अभियान में सहयोग करते हुए कैंटीन संचालक के द्वारा पीछे लॉन की तरफ भी सफाई किया गया। दूसरी तरफ सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने आज सुबह से ही अपने अपने कार्यालय में विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई किया। इसी तरह जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालयो स्थितअन्य शासकीय कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया एवं उस सभी का फोटो,वीडियो एक विशेष ग्रुप के माध्यम से शेयर किया गया। जिला कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे,डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत,नरेंद्र बंजारा, श्यामा पटेल,जिला खनिज अधिकारी एम चन्द्रशेखर,डीपीओ एल आर कच्छप,सहायक आयुक्त आशीष बेनर्जी,जिला रजिस्ट्रार आशु अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कलेक्टर ने प्रत्येक दूसरे एवं तीसरे शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, नक्सली मुठभेड़ की घटना में असिस्टेंट कमांडेंट की शहादत

​​​​​​​छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए ‘ओरो स्कॉलर’ और विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए ‘प्रोजेक्ट इन्क्ल्यूजन’ कार्यक्रम शुरू 

समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी  से किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ ।

जन शिकायतों के निराकरण के लिए एक मार्च 2022 से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47