Advertisement

सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी ।

कोरिया : सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

कोरिया 13 फरवरी 2022 जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा सुपोषण अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए निरंतर मानिटरिंग की जा रही है। गत गुरूवार को केल्हारी सेक्टर के अंतर्गत ग्राम श्रीरामपुर के आंगनबाड़ी में निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुन्नी देवी द्वारा कार्य दायित्वों के प्रति लापरवाह पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में श्रीमती मुन्नी देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास के ज्ञापन में निहित सेवा समाप्ति के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए 3 दिन के भीतर प्रतिउत्तर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। उत्तर समयावधि में अथवा संतोषजनक ना होने पर कार्य से पृथक किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

24 घंटे में सूरजपुर कोतवाली 13, जयनगर 12,श्रीनगर 9, बिश्रामपुर 7कुल63 स्थाई वारंट तामिल कीए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

         इसी कड़ी में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर पर्यवेक्षक सेक्टर – केल्हारी श्रीमती सविता चन्द्रा और परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना श्रीमती प्रभा लकड़ा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री शर्मा के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी में अंडा वितरण, हितग्राहियों को गरम भोजन ना खिलाने, साफ-सफाई एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के ग्रोथ चार्ट संधारण में अनियमितताएं पाई गई, जिसे बतौर आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुचारू संचालन, निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही संज्ञान में लेते हुए पर्यवेक्षक सेक्टर – केल्हारी और परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। उत्तर समयावधि में अथवा संतोषजनक ना होने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

आचार सहिता की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां ताजा मामला देखने को मिला है विधानसभा 266 कुर्सी भाजपा पार्टी के प्रत्याशी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57