Advertisement

पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान में रविवार दोपहर अचानक ,दमकल मौके पर मौजूद

पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान में रविवार दोपहर अचानक ,दमकल मौके पर मौजूद

बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दुकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लगने से दुकान में रखे सामान जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक तीसरी मंजिल में रखे सामान जल गए थे। बड़ा हादसा टला, कोई भारी नुकसान नहीं बताया जा रहा है कि अकबर गद्दी मेकर की दुकान की तीसरी मंजिल में दोपहर तीन बजे अचानक लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं। रविवार का दिन होने से दुकान बंद थी और दुकान में कोई नहीं था. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड की दमकल टीम मौके पर पहुंची. दुकान का दरवाजा खोलकर ऊपर जाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. गद्दी दुकान का कुछ वेस्टेज माल तीसरी मंजिल की शेड के नीचे रखा था उसी में आग लगी थी। आग लगने की वजह ये बताई गई वहीं दुकान मालिक ने बताया कि उन्हें नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य में आने वाली जरूरत का सामान जल गया। आग लगने का कारण उन्होंने बताया कि बगल की दुकान के बाहर वॉल पर लोहे का एंगल लगाया जा रहा है. उसी में वेल्डिंग का काम चल रहा था। शायद वेल्डिंग का कोई टुकड़ा उनकी दुकान पर जा गिरा होगा और इससे ही आग लग गई होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी ।

24 घंटे में सूरजपुर कोतवाली 13, जयनगर 12,श्रीनगर 9, बिश्रामपुर 7कुल63 स्थाई वारंट तामिल कीए गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57