Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर के हाथों दृष्टिबाधित दिव्यांग माधुरी को मिला लैपटॉप……

कलेक्टर के हाथों दृष्टिबाधित दिव्यांग माधुरी को मिला लैपटॉप……

P.S.YADAV ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार कहा ने गुरुवार को अपने चेम्बर में दृष्टिबाधित दिव्यांग माधुरी गोंड को एक लैपटॉप प्रदान किया। उन्होंने माधुरी को लैपटॉप की सहायता से उच्च शिक्षा हासिल कर जीवन मे आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
लुण्ड्रा जनपद के ग्राम सहनपुर निवासी माधुरी गोड़ जन्म से दोनों आंखों से दिव्यांग है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्कूली शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर में अध्ययनरत है। वर्तमान में एम.ए. इतिहास विषय से कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण लैपटॉप नहीं खरीद सकती थी। इसी कारण पिछले महीने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष एक लैपटॉप प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत की थी।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने माधुरी के आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल एक लैपटॉप देने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को दिए थे। किंतु ब्रेल लिपि युक्त लैपटॉप उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल नही दिया जा सका था। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे.आर. नागवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47