Advertisement

Ambikapur News : खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त……

खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को 2022 को आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा के आयोजन के लिए 33 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित होंगे|कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आदेश जारी कर जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से प्रातः 8 बजे गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस परीक्षा के सुचारू संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ज्ञातव्य है कि परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु रेशम विभाग के उप संचालक आर.आर. गहलोत, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग) के कार्यपालन अभियंता एस.के. महापात्रा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु उप संचालक रोजगार ललित कुमार पटेल, शासकीय बहुउद्देशीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी डी.पी. नागेश, शासकीय कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता विपिन राज मिंज, शासकीय नगर पालिक निगम उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी एस. तिग्गा, शा0उ0मा0वि0 पुलिस लाइन अम्बिकापुर हेतु जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल खलखो, शा0 कन्या उ0मा0वि0 मणीपुरवार्ड हेतु औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक संचालक बहादुर सिंह, उर्सुलाइन कन्या उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु श्रम पदाधिकारी जी.डी. प्रसाद, हॉलीक्रास वुमेन्स कॉलेज अम्बिकापुर हेतु उप संचालक कृषि एम.आर. भगत, हॉलीक्रास कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हेतु उद्यान विभाग के उप संचालक कैलाश पैंकरा, हॉलीक्रास कांवेन्ट उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु लोक निर्माण विभाग (रा.रा. मार्ग) के अनुविभागीय अधिकारी शांति लाल टोप्पो, कार्मेल स्कूल नमनाकला हेतु मत्स्योद्योग विभाग के उप संचालक ए.के. महेश्वर, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.के. पटेरिया, सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर हेतु जिला योजना अधिकारी लव कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद विद्या निकेतन हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रदीप खलखो, सरस्वती शिशु मंदिर उ0मा0वि0 हेतु उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर, शासकीय उ0मा0वि0 गांधीनगर हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चुन्नु लाल देवांगन, ओरियंटल पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर हेतु समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.के. राय, सेंट जेवियर्स उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक एस.के. पैंकरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके अलावा परीक्षा केन्द्र अम्बिका मिशन उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु पर्यावरण अधिकारी व्ही.के. रवाड़े, संत हरकेवल विद्यापीठ हेतु सर्वशिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक रविशंकर तिवारी, नेहरू विद्या मंदिर नमनाकला हेतु नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक एन.एस. ठाकुर, सेंट जोन्स उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु पी.एम.जी.एस.वाई. विभाग के कार्यपालन अभियंता यतिन्द्र शुक्ला, सनराइज उ0मा0वि0 अम्बिकापुर हेतु खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी दशमेश पब्लिक स्कूल खनिज विभाग के उप संचालक गोलघाटे, कृषि महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज, के0आर0 टेक्निकल कालेज हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्ही.एस. बेदिया, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर हेतु जिला विपणन अधिकारी आर.पी. पांडेय, शासकीय उ0मा0वि0 केदारपुर हेतु सहायक परियोजना अधिकारी रविशंकर पांडेय, शा0उ0मा0वि0 सरगंवा हेतु साक्षर भारत कार्यक्रम के सहायक जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, मॉनफोर्ट स्कूल सरगंवा हेतु क्रेडा विभाग के कार्यपालन अभियंता जे.आर. शेंडे तथा साईं बाबा स्कूल सरगंवा के लिए छ0ग0 गृह निर्माण मंडल के सहायक अभियंता ए.के. मिंज को जिम्मेदारी दी गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47