Advertisement

Ambikapur News : योजनाओं के क्रियान्वयन में अब सियानी दीदी निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका…….

योजनाओं के क्रियान्वयन में अब सियानी दीदी निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका…….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// शासन की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमो के प्रति लोगो को जागरूक करने तथा शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सियानी दीदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा नवाचारी पहल करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सियानी दीदी के रूप में चयनित किया जा रहा है। प्रत्येक सेक्टर में 5-5 दीदी होंगी। चयन के लिए महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि जिले के सभी 69 सेक्टरों में 5-5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन किया जाएगा जो शासन द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न योजनाओं के संबंध में जन जागरूकता फैलाने के साथ ही समस्त विभागी कार्यों के क्रियान्वयन के लिए एक विशेष रिसोर्स टीम की तरह कार्य करेंगे।

सियानी दीदी महिला एवं बाल विकास विभाग के विभागीय योजनाओं की प्रगति अद्यतन रखेंगे तथा आनलाइन एंट्री भी करेंगे। ग्राम स्तर पर समस्त विभागों से समन्वय करते हुए शासन की योजनाओं से अपने क्षेत्र के लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सियानी दीदी के चयन के लिए मापदण्ड निर्धारित किए गए हैं। जिसके आधार पर प्रत्येक सेक्टर से 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन परिचर्चा के माध्यम से 5 कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47