Ambikapur News : प्रदेश में भू-माफियाओं को मिला है कांग्रेस सरकार का संरक्षण: कौशिक………

प्रदेश में भू-माफियाओं को मिला है कांग्रेस सरकार का संरक्षण: कौशिक………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अंबिकापुर के एक जमीन के मालिक आदिवासी समाज के सदस्य की संदिग्ध मौत पर कहा कि एक आदिवासी समाज के सदस्य की जमीन हथियाने के बाद उसके मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे है। आखिरकार प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज है या नहीं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जमीन बेचने के बाद उसके 24 घंटे के भीतर ही फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की जाती है और उसके बाद जमीन मालिक की मृत्यु होना कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है? उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी प्रदेश के एक मंत्री द्वारा आदिवासी समाज के लोगों की जमीन छलकर खरीदा गया था जिसे लेकर प्रदेश की सरकार मौन है और इस समय भी कुछ परिस्थितियां वैसे ही है जिस जमीन मालिक की मृत्यु हुई है आखिर उसकी मौत कहीं हत्या तो नहीं है? इस पर भी सूक्ष्मता से जांच करने की आवश्यकता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पूरे प्रदेश में भू-माफिया हावी है और भयादोहन कर जमीन हड़पने के काम में लगे हुए है। लेकिन प्रदेश की सरकार केवल इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। इस मसले पर पीड़ित पक्ष के द्वारा धारा 302 व एट्रोसिटी के तहत मामले की जांच करने की मांग की गई है जिस पर गंभीरता से कार्यवाही करने की जरूरत है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि भू-माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत है कि बिना भय के पूरे प्रदेश में जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री का खेल खेल रहे है और प्रशासन भी पंगु बनी हुई और इन भू-माफियाओं को प्रदेश सरकार का संरक्षण भी मिल रहा है जिसके कारण भू-माफियाओं शासकीय एवं निजी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे है और जमीन मालिकों को जमीन बेचने के लिए विवश कर रहे हैं।