छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकवादी हमला: भाटापारा चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में हिन्दू पर्यटकों की हत्या के प्रति भाटापारा के चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं सिविल सोसायटी ने भारत माता चौक में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए हिन्दू पर्यटकों के प्रति चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं भाटापारा सिविल सोसायटी ने भारत माता चौक में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भाटापारा, 25 अप्रैल 2025 – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की निर्मम हत्या के प्रति गहरा शोक प्रकट करने के लिए चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा, जिला बलौदाबाजार के गैर सरकारी संगठन (NGO) एवं भाटापारा के सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने आज भारत माता चौक भाटापारा में शाम सात बजे एक शोक सभा का आयोजन किया। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस सभा में उपस्थित सदस्यों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना की परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए भारत सरकार को कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा, “हम सभी स्वैच्छिक संगठन भारत सरकार के साथ हैं। हम कश्मीर को जन्नत समझते हैं और पर्यटकों की निर्मम हत्या से हम सभी बेहद आहत हैं।”

अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी दशोदा साहू ने कहा कि धार्मिक मतभेद और नकारात्मक सोच के कारण ही इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “कोई भी धर्म हमें लड़ने की अनुमति नहीं देता। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।”

परामर्शदाता सुलोचना देवांगन ने कहा, “पहलगाम में हुई इस घटना से पूरा समुदाय आहत है, लेकिन हमें शांति और धैर्य के साथ आतंकवादी घटनाओं का सामना करना होगा। आतंकवादियों का यह कृत्य मानवता के लिए शर्मसार करने वाला है। भारत सदैव विश्व बंधुत्व और सद्भावना का पक्षधर रहा है।”

शोक सभा में चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के सभी कार्यकर्ताओं एवं भाटापारा के सिविल सोसायटी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मजबूत प्रतिक्रिया देने का संकल्प लिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!