Advertisement

Ambikapur News : पांच विकासखंडों को गोपनीय सामग्री वितरित……….

breaking news

पांच विकासखंडों को गोपनीय सामग्री वितरित……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 हेतु 23 फरवरी को जिले के 5 विकाखंडों के केन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री वितरित किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपनीय सामग्री मंडल पार्टी द्वारा 23 फरवरी को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में विकासखंड उदयपुर, मैनपाट, सीतापुर, बतौली एवं लुण्ड्रा के मुख्य 37 केन्द्राध्यक्ष को गोपनीय सामग्री वितरित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपनीय सामग्री संबंधित परीक्षा केन्द्र के निकटतम थाना या चौकी में 1 से 4 सशस्त्र बल की सुरक्षा में निर्धारित बस से परिवहन की व्यवस्था की गई है। मुख्य केन्द्राध्यक्ष परीक्षा तिथियों में थाना से गोपनीय सामग्री निकालकर अनुपूरक संस्था के केन्द्राध्यक्ष को सौंपेंगे। विकासखंड लखनपुर एवं अम्बिकापुर के मुख्य 35 केन्द्राध्यक्ष को गोपनीय सामग्री का वितरण 24 फरवरी को किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022 हेतु  जिले के मान्यता प्राप्त सभी 221 शासकीय एवं अशासकीय  संस्था को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। शासकीय विद्यालय में संबंधित संस्था के प्राचार्य ही केन्द्राध्यक्ष होंगे तथा अशासकीय विद्यालयों में शासकीय विद्यालय के व्याख्याता को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47