Advertisement

Ambikapur News : जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण 27 फरवरी को………

जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण 27 फरवरी को………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में 27 फरवरी 2022 को पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले के 0 से पांच वर्ष तक के 1 लाख 35 हजार 398 शिशुओं को 813 बूथों में पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया है कि जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। जिले में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्त आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड बतौली में 67, धौरपुर में 132, सीतापुर में 68, मैनपाट में 82, लखनपुर में 126, उदयपुर में 98 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के भफौली में 105 तथा अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र में 135 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जिले के विकासखंड बतौली में 11332, धौरपुर में 18403, सीतापुर में 15425, मैनपाट में 12759, लखनपुर में 18079, उदयपुर में 12724 शिशुओं को पल्स पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के भफौली क्षेत्र में 24135 तथा नगर के 22541 निर्धारित आयु समूह के शिशुओं को पल्स पोलियो की दवाई दी जानी है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया ने पालकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पोलियो बूथ में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर पोलियो खुराक की दो बूंद अवश्य पिलाएं। इसके साथ ही अपने आस-पास के लोगों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु प्रेरित करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05