गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक : कलेक्टर बंसल

जगदलपुर : गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक : कलेक्टर बंसल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति बनाने के निर्देश

जगदलपुर, 25 फरवरी, 2022 गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। दुकानों के आबंटन के लिए व्यापारियों के प्रतिनिधि तथा नगर निगम और राजस्व अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टर रजत बंसल ने गोल बाजार के व्यापारियों से समूह चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित व्यास शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, तहसीलदार पुष्पराज पात्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बालोद जिले की चार सिंचाई परियोजना के कार्यो के लिए 10 करोड़ रूपए स्वीकृत
गोल बाजार के विकास कार्य में व्यापारियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने व्यापारियों से प्राप्त दावा-आपत्ति का समय-सीमा में निराकरण कर अन्य कागजी कार्यवाही को पूरा करने के निर्देश राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने दुकान आबंटन में पारदर्शिता के साथ, किराया, रजिस्ट्री दर, फ्री होल्ड, आफसेट वैल्यू का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही को जल्द करने कहा। साथ ही गोल बाजार से संबंधित व्यापारियों की सूची बनाकर फेसवन के निर्माणाधीन नए भवन में नियमानुसार दुकान आबंटन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर व्यापारियों ने भी अपनी शंकाओं को प्रशासन के समक्ष रखे।
Health Minister TS Singh Deo inaugurates Virology Lab in Durg through video conferencing
इसके उपरांत कलेक्टर बंसल और सीईओ श्री व्यास ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी में मरीजों का पंजीयन तथा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मचारी के उपस्थिति पत्रक का भी निरीक्षण किया। जिसमें बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में उन्होंने मातृ-शिशु वार्ड की आवश्यक संसाधन को पूरा करने और निर्माणाधीन बर्न-स्पर्श यूनिट के कार्यों का अवलोकन कर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को सीनियर सिटीजन की सुविधाओं में वृद्धि करने, रेफरेंस रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा व्हील चेयर में अटेंडर रखने के निर्देश दिए।
जशपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा और जांजगीर में वायरोलॉजी लैब के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने प्रदान की मशीनें।
इसके अलावा कलेक्टर बंसल ने हाता ग्राउण्ड से जिला न्यायालय को जोड़ने वाले सड़क के चौड़ीकरण कार्ययोजना का मौका निरीक्षण कर निर्माण संस्था को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रियदर्शनी स्टेडियम में विकास कार्यों का अवलोकन कर समय-सीमा कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी जगदलपुर को प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति का जल्द गठन कर मैदान की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का सूचारू संचालन करने कहा। इसके साथ ही आमागुड़ा चौक और एनएमडीसी चौक के सौन्दर्यीकरण के कार्य के साथ-साथ पुराने बस स्टैंड में स्थित व्यावसायीक परिसर में सी-मार्ट की स्थापना के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जनपद पंचायतों में किया जाएगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वॉक-इन-इन्टरव्यू 26 फरवरी को

जिले में शिशु संरक्षण एवं पल्स पोलियो अभियान का होगा आयोजन।