Advertisement

जशपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा और जांजगीर में वायरोलॉजी लैब के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने प्रदान की मशीनें।

रायपुर : जशपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा और जांजगीर में वायरोलॉजी लैब के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने प्रदान की मशीनें

कोरोना से निपटने संसाधन जुटाने में आईसीआईसीआई फाउंडेशन शासन का लगातार कर रहा है सहयोग – टी.एस. सिंहदेव

रायपुर. 24 फरवरी 2022 प्रदेश के चार जिला मुख्यालयों में वायरोलॉजी लैब की स्थापना में आईसीआईसीआई फाउंडेशन सहयोग कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आज फाउंडेशन द्वारा वायरोलॉजी लैब के लिए स्वास्थ्य विभाग को मशीनें प्रदान की गईं। आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सीएसआर के तहत कुल एक करोड़ रूपए लागत की तीन आरटीपीसीआर मशीनें, तीन ऑटोमेटेड आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीनें (Automated RNA Extraction Machine) और एक लेमिनार एयर फ्लो मशीन (Laminar Air Flow Machine) उपलब्ध कराई जा रही है। ये मशीनें रायपुर मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब सहित जशपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर और दंतेवाड़ा में नए स्थापित हो रहे लैबों में स्थापित की जाएंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में आईसीआईसीआई बैंक शुरूआत से ही राज्य शासन का सहयोग कर रहा है। इससे पहले भी उनके द्वारा कोविड अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर, ऑक्सीजन एक्सट्रेक्टर, डाइलिसिस मशीनें व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कोरोना काल में आईसीआईसीआई फाउंडेशन और बैंक द्वारा करीब छह करोड़ रूपए के संसाधन मुहैया कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में स्वास्थ्य सेवाओं की अधोसंरचना बदल रही है। इस वैश्विक महामारी के कारण स्वास्थ्य क्षेत्र की व्यवस्थाओं में बहुत कम समय में ही बड़े बदलाव हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए लगातार हर तरह के संसाधन बढ़ाएं जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए आगे भी आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए। इस दौरान वायरोलॉजी लैब के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन और आईसीआईसीआई बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

नगर पंचायत को वार्ड जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया।

चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ हजारों रू का माल किया पार व्यापारियों में आक्रोश।

मंत्री को भाजपा नेता ने दिया खुला चुनौती कहा महामाया पहाड़ को मुक्त कराए तो मैं अपना पेट्रोल पंप जनता को कर दूंगा समर्पित।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57