Advertisement

दीपावली के बाजार में मिट्टी के दीये और पारंपरिक सजावटी सामान बेचने के लिए आने वाले कुम्हारों को इस बार जगह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

दीपावली के बाजार में मिट्टी के दीये और पारंपरिक सजावटी सामान बेचने के लिए आने वाले कुम्हारों को इस बार जगह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रायपुर जिला प्रशासन ने उनके लिए शहर में दुकान लगाने की उचित व्यवस्था करने की तैयारी की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कुम्हारों को पसरा लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सामान बेचने में परेशानी न हो।

दीपावली के दौरान रायपुर के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में कुम्हार परिवार मिट्टी के दीये और दूसरी पारंपरिक सामग्री लेकर शहर आते हैं। सालभर की मेहनत के बाद त्योहार के समय होने वाली बिक्री से ही उन्हें अच्छी कमाई का मौका मिलता है। ऐसे में प्रशासन चाहता है कि उन्हें बाजार में उचित जगह मिले और सामान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

स्थानीय कुम्हारों से दीये खरीदने की अपील

कलेक्टर ने शहर के लोगों से भी अपील की है कि इस दीपावली स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये खरीदें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये हमारी परंपरा और संस्कृति से जुड़े हैं। इन्हें खरीदने से न सिर्फ कुम्हारों की पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों की मेहनत को सम्मान देने और उनके परिवारों की आजीविका में सहयोग करने के लिए लोगों को मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57