Advertisement

छत्तीसगढ़ की तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए ऐंठने का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन की गिरफ्तारी हुई

छत्तीसगढ़ की तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए ऐंठने का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन की गिरफ्तारी हुई है। बिलासपुर पुलिस ने फर्जी खबरें प्रकाशित कर लोगों को ब्लैकमेल करने मामले में रायपुर से अरेस्ट किया है।

दीपक एक न्यूज पोर्टल चलाता है। आरोप है कि वह AI की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करता था। इसके जरिए दबाव बनाकर उगाही करता था।

पुलिस ने दीपक को न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से पकड़ा है। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बिलासपुर पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी तस्वीरों को AI से एडिट कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं। इससे उनकी छवि खराब करने और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।

जांच के दौरान दीपक टंडन की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लोकेशन रायपुर में मिलने के बाद टीम ने अपार्टमेंट में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

दो मोबाइल जब्त, अन्य लोगों की भूमिका की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 3(5) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। इस केस में कोमल प्रसाद चौबे सहित अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस अब डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे मामले और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57