Advertisement

दीपावली के दौरान पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले लोगों के इलाज के लिए इस साल भी नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा

दीपावली के दौरान पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले लोगों के इलाज के लिए इस साल भी नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र की ओर से यह शिविर 8 से 9 नवंबर तक रायपुर के फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में लगाया जाएगा।

यह शिविर लगातार 36वें साल आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह 71वां शिविर होगा। दीपावली के दौरान डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने और मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए वर्ष 1991 में इसकी शुरुआत की गई थी। पिछले 36 साल में इस शिविर के जरिए 4700 से ज्यादा मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा चुकी है। होली के दौरान भी इस तरह का शिविर लगाया जाता है।

लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी

डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है, लेकिन पटाखे चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही आंखों की रोशनी छीन सकती है। उन्होंने लोगों से पटाखे सावधानी से चलाने की अपील की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा कि बम, अनार और रॉकेट जैसे पटाखे जलाते समय उनसे पर्याप्त दूरी रखें। पटाखे जलाने के लिए उनके बहुत पास न झुकें, क्योंकि कई बार पटाखे जल्दी फूट जाते हैं और संभलने का मौका नहीं मिलता। जलते हुए पटाखे सड़क पर न फेंकें। छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें और जलते दीये व मोमबत्ती के पास भी अकेला न छोड़ें।

पटाखे से आंख में हो सकता है गंभीर नुकसान

डॉ. मिश्र के मुताबिक, पटाखे पास में फटने से हाथ, चेहरा, बाल और आंखें झुलस सकती हैं। पटाखों से निकलने वाली गैस, बारूद और कोयले के छोटे कण आंखों में जा सकते हैं। इससे आंखों की बाहरी झिल्ली, पुतली और अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है।

बड़े पटाखों से आंख में चोट लगने पर खून उतरने, मोतियाबिंद होने और आंख के पर्दे को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में आंखों में तेज जलन, दर्द और धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानी हो सकती है।

आंख में पटाखा लगने पर क्या करें?

डॉ. मिश्र ने बताया कि अगर आंख के पास पटाखा फूट जाए और जलन या दर्द होने लगे तो आंखों को रगड़ना नहीं चाहिए। चेहरे और आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए, ताकि बारूद और गर्म कण निकल सकें। इसके बाद तुरंत डॉक्टर से जांच और इलाज कराना चाहिए।

नि:शुल्क परामर्श और इलाज के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57