
मंत्री को भाजपा नेता ने दिया खुला चुनौती कहा महामाया पहाड़ को मुक्त कराए तो मैं अपना पेट्रोल पंप जनता को कर दूंगा समर्पित।
मंत्री को भाजपा नेता ने दिया खुला चुनौती कहा महामाया पहाड़ को मुक्त कराए तो मैं अपना पेट्रोल पंप जनता को कर दूंगा समर्पित
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़- भाजपा नेता भारत सिंह सिसौदिया ने विधायक अंबिकापुर
कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव को पत्र लिख कर चुनौती दी है कि महामाया पहाड़ का अतिक्रमण मुक्त करा कर गणपति धाम के लिए संकल्प ले तो मैं अपना पेट्रोल पंप जनता के लिए समर्पित कर दूंगा।
मंत्री को लिखे अपने पत्र में भाजपा नेता ने उल्लेख किया है कि महामाया पहाड़ के अतिक्रमणकारी बनाम मेरे द्वारा स्थापित पेट्रोल पम्प (रघुकुल फ़्यूल्स,लालमाटी) कि महामाया पहाड़ पर अवैध अतिक्रमण के सम्बंध में आपकी प्रतिक्रिया इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है,
संविधान पालन की शपथ लेकर आपने मंत्री पद धारण किया है, किंतु महामाया पहाड़ में अवैध निर्माण के पक्ष में आपकी असंवैधानिक दलील आपकी राजनैतिक मजबूरियों की वजह है।
परंतु शहर विधायक और वरिष्ठ होने के नाते आप हम सभी नागरिकों के प्रतिनिधि हैं, आपकी बातों में आम नागरिक और मीडिया आज भी गंभीरता तलाशती है ।आपने माँ महामाया का आँचल छलनी करने वाले अतिक्रमणकारियों को बचाने और उनका पक्ष रखने के लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन कर शुरू किए गए पेट्रोल पम्प की तुलना अतिक्रमणकारियों से करके ना सिर्फ़ मेरा बल्कि शासन व्यवस्था और क़ानून का भी माखौल उड़ाया है,और शहरवासियों के सामने मुझे कटघरे में खड़ा कर दिया है,जिससे मैं बेहद आहत और क्षुब्ध हूँ ।
आपकी राजनीतिक मजबूरी मैं समझता हूँ , पर आपको पहाड़ों की तुलना करनी ही थी तो ओरीएंटल पब्लिक स्कूल और D हिलॉक्स पब्लिक स्कूल से करनी थी,मैनपाट के सैकड़ों एकड़ की खुदाई से तुलना करनी थी, उदयपुर के सैकड़ों एकड़ जंगलों के सफाये से करनी थी जिस पर आपके सामने वर्षों से बुलडोजर चलाया जा रहा है और आपने ऐसे किसी भी विषयों पर कभी भी अपना मुँह नहीं खोला है ।
पर आपको तो महामाया पहाड़ और मौलवी बांध से लोगों का ध्यान भटकाना था,और आपने केला का पेड़ मान कर मुझ पर तलवार चला दिया।
पूर्व में भी आपने नगर निगम चुनावों के दरम्यान मुझ पर गम्भीर प्रतिशोधात्मक प्रहार किया,जब एक कोंग्रेस प्रत्याशी ने अपने विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले भाजपा के प्रत्याशी को ज़बरन नाम वापसी कराने का प्रयास किया, तब हम सबके विरोध करने पर आपने अभिभावक जंप्रतिनिधि की भूमिका निभाने की बजाय, मेरे भवन में संचालित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं छात्रावास जो कि 2023 तक सरकार के साँथ अनुबंधित था,उसे दूसरे दिन ही ख़ाली कराकर मुझको गंभीर आर्थिक क्षति पहुँचाई, जो कि मेरे रोज़ी रोटी का प्रमुख ज़रिया था, आज भी मेरा भवन दो वर्षों से वीरान पड़ा है, और तभी से उसके शेष किराए का भुगतान भी आपके निर्देश पर रोक दिया गया है जिसकी वजह से मैं गम्भीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा हूँ ।15 वर्ष डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में किसी भी मत पंथ के नागरिक के साँथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया ।
महोदय छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, इतने वरिष्ठ और ज़िम्मेदार पद को धारण करने के लिए आपको मन बड़ा बनाना ही पड़ेगा ।वैचारिक मतभिन्नता रखना आपकी प्रतारणा का कारण नहीं होना चाहिए ।
महोदय क़द,पद, हैसियत में आपसे मैं बहुत छोटा हूँ ,पर आपको अनुरोध पूर्वक चुनौती देता हूँ कि,आप महामाया पहाड़ को अतिक्रमण मुक्त कर, गणपति धाम के लिए सुरक्षित करने का संकल्प करें, मैं अपना पेट्रोल पम्प जनहित में समर्पित कर दूँगा ।
सीईओ ने नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया।
सीईओ ने ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए
शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ












