Advertisement

शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ

शासन की बाड़ी विकास योजना से केशवनगर में महिला समूह को हो रहा लाभ

बेहतर कृषि की बनी मिशाल…

सूरजपुर/ 24 फरवरी 2022 सूरजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केशवनगर गौठान बाड़ी में सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री  के महत्वाकांक्षी योजना नरवा,  गरवा, घूरवा, बाड़ी  के उम्मीदों को सकार करते हुए  कृषकों और खासकर महिलाओं को दिखा दिया है कि यदि इच्छा शक्ति और दृढ़ता से कोई भी कार्य किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को अंजाम दिया जा सकता है। शासन की बाड़ी विकास योजना से केशव नगर में  महिला समूह को हो रहा बेहतर लाभ और कृषि के क्षेत्र में मिसाल साबित हो रही है।

विभिन्न 21 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 44 करोड़ रूपए स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महिलाओं द्वारा गौठान बाड़ी के लिए चयनित 1.5 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के दैनिक उपभोग के साग-भाजियों तथा फलों व फूलों की खेती कर रबी 2022 में अब तक 1 हजार 62 किलोग्राम सब्जियों का विक्रय कर 16 हजार 150 रुपए प्राप्त किये हैं। जिसमें 11 हजार रुपये का लाभ लाभ हुआ है। जिसमें 6 क्विंटल आलू, 175 किग्रा बैंगन, 50 किग्रा मटर, 120 किग्रा टमाटर व अन्य साग भाजियाँ जैसे पालक, मेथी तथा कुछ मात्रा में गाजर एवं बीन्स का विक्रय किया है एवं अभी भी प्याज, बैंगन, पपीता एवं लहसून आदि रोपित है, जिसका उत्पादन अगले एक महीने में आशातीत है।इसके अलावा मक्के की बुवाई 0.50 एकड़ क्षेत्र में अगले 3 दिनों में करने की योजना है। समूह की महिलाओं को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव जी के निर्देशन में जिले के उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में तथा गौठान अध्यक्ष सम्बल सिंह व सरपंच श्रीमती सोनामती सिंह के साथ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी आयुष मिश्रा का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक और उपलब्धि

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47