Advertisement

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 52 लाख 22 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

रायपुर : मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत 52 लाख 22 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 52 लाख 22 हजार रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन कार्याें में ग्राम बरौदा रणचंडी में लब्भु बांधे के खेत से फॉर लाइन तक नाला सफाई एवं गहरीकरण हेतु 7 लाख 50 हजार रुपये, गुमा में टार नाली उन्नयन कार्य नरसिंगपुर मोड़ से गुमा के नरेश यादव के खेत तक के लिये 04 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम घोंट में पनखट्टी तालाब गहरीकरण कार्य हेतु 09 लाख 96 हजार रुपये कठिया में गौठान से पक्का रोड की ओर टार नाली उन्नयन कार्य हेतु 01 लाख 44 हजार रुपये तथा पक्का रोड से तालाब तक टार नाली सफाई एवं गहरीकरण कार्य हेतु 1 लाख 44 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी तरह ग्राम अछोली के आश्रित ग्राम करमा में करमा करमा बांधा तालाब गहरीकरण एवं पचरिकरण हेतु 9 लाख 97 हजार रुपये, पिरदा में नया तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 93 हजार रुपये, डिघारी में टार नाली निर्माण कार्य बाली वर्मा के खेत से मालिक राम बघेल के खेत की ओर के लिये 02 लाख 03 हजार रुपये, तथा नाली निर्माण कार्य स्वागत गेट से खम्हरिया रोड की ओर के लिये 02 लाख 03 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम लखोली में एस एच जी शेड निर्माण हेतु 03 लाख 68 हजार रुपये की स्वीकृति है। इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री जी के प्रति आभार भी व्यक्त किये हैं।

लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि लेकर आयी वनवासियों में समृद्धि

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57