Advertisement

जिले के प्रथम नागरिक की दोनो पुत्रियों ने पल्स पोलियों की दोनो खुराक ली।

जिले के प्रथम नागरिक की दोनो पुत्रियों ने पल्स पोलियों की दोनो खुराक ली

कलेक्टर ने पल्स पोलियों अभियान का किया शुभारंभ।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर जिले में  1लाख 27 हजार 1 सौ 95 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी
आज  कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा में बनाए गए  पोलियो बूथ पहुंचकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों पुत्रियों  आद्य सिंह, अक्षरा सिंह को भी पल्स पोलियो खुराक पिलाया। जिला अस्पताल में  सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ अजय मरकाम ने भी बच्चों को पल्स पोलियो का खुराक पिलाया।जिले में  1लाख 27 हजार 1 सौ 95 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पार्षद गणों द्वारा भी पल्स पोलियो खुराक बच्चों को पिलाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2022 का आयोजन जिले में 27 फरवरी 2022 से किया जा रहा है।  पल्स पोलियो अभियान में 27 फरवरी 2022 को बूथ पर तथा 28 एवं 01 मार्च 2022 को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग एक लाख सताईस हजार एक सौ पंचानबे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2325 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेशन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेंगे। जिला मुख्यालय से पल्स पोलियो अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा 27 फरवरी 2022 को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2022 को घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह तथा डॉ. अजय मरकाम जिला टीकाकरण अधिकारी की देख-रेख में जिले की टीम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी।

       इस दौरान सीएमएचओ डॉ आर एस सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय मरकाम, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री शुभम श्रीवास्तव, एल्डरमैन त्रिलोकी सिंह,पार्षद गण श्री राम सिंह, श्री संतोष सोनी, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर श्री सत्येंद्र खुटे, श्री सीके महेश्वरी सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47