Advertisement

फसल बीमा की राशि फर्जी तरीके से आहरित करने के मामले में मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक गिरफ्तार।

फसल बीमा की राशि फर्जी तरीके से आहरित करने के मामले में मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक गिरफ्तार।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भैयाथान का है मामला।

थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी सूरजपुर 28.फरवरी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भैयाथान में कृषकों के खाते में जमा फसल बीमा की राशि कृषकों के फर्जी हस्ताक्षर कर आहरित कर करीब 34 लाख रूपये गबन करने के मामले में थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 117/21 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया था। पूर्व में पुलिस ने 2 आरोपी सुबेदार सिंह एवं सुनील यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा था। धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक जगदीश कुशवाहा मामला पंजीबद्ध होने के बाद से ही फरार था। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल ने सूचना तंत्र मजबूत करते हुए प्रकरण में मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी इसी बीच रविवार को मुखबीर की सूचना पर सूरजपुर में प्रकरण का मुख्य आरोपी जगदीश कुशवाहा पिता रामबिलास कुशवाहा निवासी चंदरपुर, थाना भटगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, एएसआई धनेश्वर कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हेमन्त सोनवानी, आरक्षक विश्वजीत सिंह, निलेश जायसवाल व दिनेश ठाकुर सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57