Advertisement

​​​​​​​प्रदेश में अब तक कुल 3.78 करोड़ से अधिक कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए।

रायपुर : ​​​​​​​प्रदेश में अब तक कुल 3.78 करोड़ से अधिक कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए

प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

राज्य के 18 प्लस उम्र के 81 प्रतिशत लोगों को लग चुके दोनों

18 प्लस की पूरी आबादी को लग चुका है पहला टीका

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 27 फरवरी 2022/ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश की एक करोड़ 59 लाख से अधिक आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 97 लाख 42 हजार 363 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के दस लाख 98 हजार 546 किशोरों को भी कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है, जो कि इस वर्ग की आबादी का 67 प्रतिशत है। प्रदेश के तीन लाख 71 हजार 400 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।
अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. शिवकुमार डहरिया
राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के एक करोड़ 59 लाख 95 हजार 433 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के 6 लाख 89 हजार 28 किशोरों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह इन दोनों आयु वर्गों के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य का क्रमशः 81 और 42 प्रतिशत है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (26 फरवरी तक) कुल तीन करोड़ 78 लाख 96 हजार 770 टीके लगाए गए हैं।
कृषि मंत्री ने किया पी.एम. फसल बीमा योजना पॉलिसी का वितरण।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47