Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 110 जोड़े प्रवेश किए नवदाम्पत्य जीवन में

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 110 जोड़े प्रवेश किए नवदाम्पत्य जीवन में

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने दी बधाई और की मंगलमय जीवन की कामना

जिले के विकास और गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ में समाज के सभी वर्ग बनें सहभागी- डॉ. महंत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकरकला गौरेला में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 110 जोडे़ नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश किए। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और उनकी धर्मपत्नी तथा कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और परिणय सूत्र में बंधे नवजोड़ो को बधाई दी और उनके मंगलमय जीवन की कामना की और उन्हे गृहस्थ जीवन के लिए उपयोगी उपहार भेंट किए। सामूहिक विवाह समाजिक रीति-रिवाज, वैदिक मंत्रोच्चारण, शहनाईयों की गूंज और बाजे-गाजे के साथ पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा में बच्चों को पिलाई गयी पोलियो वैक्सीन
इस अवसर पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा का दिया है। इसमे समाज को गढ़ने की भी कल्पना है। डॉ. महंत ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह कि लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने और दहेज एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की तारीफ की। उन्होने कहा कि नवगठित गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला हमारे सपनों का जिला है। वर्षों सपने देखने के बाद इस जिले का निर्माण हुआ है। उन्होने कहा कि बेहतर समाज की रचना करने के साथ ही जिले के विकास और नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में समाज सेवी, शिक्षक, डॉक्टर, वकील, किसान, मजदूर सहित समाज के सभी वर्ग सहभागी बने। सामुहिक विवाह का आयोजन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।
पल्स पोलियो अभियान:ज़िले में 98500 नौनिहालों को पिलायी गई पोलियो की दवा
सामूहिक विवाह समारोह में अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, जिला पंचायत बिलासपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती हेम कुवंर श्याम, जनपद पंचायत अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष पेन्ड्रा राकेश जालान, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरेला श्रीमती गंगोत्री राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर बी सी एक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अतुल परिहार सहित वर-वधू के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57