Advertisement

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिस जनदर्शन में आमजनता की सुनी समस्या।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिस जनदर्शन में आमजनता की सुनी समस्या।

समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु एसडीओपी, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ शासन व पुलिस महानिदेशक द्वारा आमजनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है जिसके परिपेक्ष्य में सोमवार, 28 फरवरी 2022 को जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश अग्रवाल ने जिला पुलिस कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।
जनदर्शन में जिला कोरिया निवासी एक महिला ने भरण-पोषण की राशि के लिए पति के विरूद्व हाल ही में वारंट जारी होने की जानकारी दी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जनदर्शन में मौजूद एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी को पीड़िता की शिकायत की जांच करने व वारंट की तामीली तत्काल कराने के निर्देश दिए। वहीं सूरजपुर निवासी एक महिला ने जमीन संबंधी विवाद, ग्राम केरता निवासी महिला ने घरेलू विवाद को लेकर परिजनों के द्वारा मारपीट करने की शिकायत दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों का शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में 18 लोगों के चरित्र सत्यापन की जांच कर प्रमाण पत्र जारी किए गए, 12 व्यक्तियों के पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई एवं 12 प्रकरणों में राहत प्रकरण हेतु अंतिम जांच प्रतिवेदन जारी किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, डीएसपी ए.के.जोशी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

4 चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी निगरानी बदमाश सहित 2 गिरफ्तार।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57