Advertisement

कलेक्टर ने नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की

जिले में 90652 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद 27 फरवरी 2022/ पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आज पोलियो की दवा पिलाई जायगी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज प्रातः जिला चिकित्सालय में नवजात बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।
पोलियो अभियान में प्रथम दिवस 827 स्थानों पर बुथ बनाया गया है, जहां पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिले में 90 हजार 652 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिले में पोलियो बूथ के संचालन हेतु 1827 सदस्य, 101 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय दिवस 28 फरवरी 2022 को घर-घर भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पोलियो दवा पिलाया जायेगा व घर में मार्क किया जायेगा, इस हेतु 1703 सदस्य टीम, 96 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई है। अभियान के तीसरा दिवस 01 मार्च 2022 को कठिन व पहुंचविहीन क्षेत्रो में पोलियो दवा पिलाया जायेगा, जिसमें 35 सदस्य टीम, 7 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ 7 भ्रमण व क्षीण आबादी वाले स्थान में 27 मोबाईल टीम सदस्य के माध्यम से पोलियो दवा पिलाया जायेगा।
इस अवसर पर एडीएम श्री जे. आर चौरसिया, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, एपिडेमियोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, मितानन व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57