Advertisement

Ambikapur News : शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ…..

शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ…..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// महापौर डॉ. अजय तिर्की ने शुक्रवार को मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। शिशु संरक्षण माह अंतर्गत 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को छः माह के अंतराल में विटामिन ए की खुराक दी जानी है एवं आयरन सिरप सप्ताह में दो बार ( मंगलवार एवं शुक्रवार) छः माह तक पिलाया जाना है। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं, रक्त अल्पता (एनिमिया) से पीड़ित महिलाओं को भी आयरन टेबलेट दिया जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

महापौर द्वारा सभी सरगुजावासियों अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन व विटामिन ए की सिरप पिलाने हेतु आग्रह किया। उन्होने सरगुजा जिले के अपने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस कार्यक्रम के तहत आयरन व विटामिन ए की सीरप से लाभन्वित करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश भजगावली, डॉ. युगल किशोर किंडो, रूपा सोनी, सुरेश एक्का एवं अन्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47