Advertisement

आकांक्षी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का होगा वितरण

रायपुर : आकांक्षी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का होगा वितरण

राईस फोर्टिफिकेशन योजना के स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राईस फोर्टिफिकेशन योजना के स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में फोर्टिफाइड चावल वितरण की व्यवस्था, योजना के प्रचार-प्रसार, आवश्यकतानुसार चावल भंडारण, आबंटन की स्थिति और स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास तथा खाद्य विभाग के समन्वय से योजना के सफल क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि योजना के अंतर्गत कुपोषण से प्रभावित क्षेत्रों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाना है। इसके लिए बेसलाइन सर्वे शीघ्र करें तथा हितग्राहियों की सूची तैयार कर लें। छात्रावासों और आश्रमों, आंगनबाड़ियों एवं मध्यान्ह भोजन चावल का वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की गई। आगामी अप्रैल 2022 से राज्य के 10 आकांक्षी जिलांे सहित प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा।

कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की हुई समीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ योजना का क्रियान्वयन करने कहा है। छत्तीसगढ़ में फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है। मुख्य सचिव ने जिलों में स्थानीय भाषा के पाम्पलेट एवं अन्य माध्यमों से लोगों को योजना की जानकारी देने और फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता के संबंध में लोगों को जानकारी देने कहा गया है। कोण्डागांव जिले में फोर्टिफाइड चावल का वितरण पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कोण्डागांव जिले में चावल के उपयोग के बाद कुपोषण की दर कम होने के संबंध में सर्वे करने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों, आश्रमों, छात्रावासों के बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, सचिव महिला एवं बाल विकास भुवनेश यादव, सचिव स्वास्थ्य सुश्री शहला निगार, विशेष सचिव सहकारिता हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47