Advertisement

कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की हुई समीक्षा

रायपुर : कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की हुई समीक्षा

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन से राज्य के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव, चावल की कस्टम मिलिंग, फोर्टीफाईड चावल वितरण, फसल चक्र परिवर्तन, स्कूलों में शौचालयों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सुपोषण, नगरीय क्षेत्रों में भूमि व्यवस्थापन, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, लोक सेवा गारंटी के समय-सीमा के प्रकरण, नगरीय निकायों में राशनकार्ड बनाना, जल-जीवन मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी मौजूद थी।

कीमोथेरेपी की सुविधा अब जिला अस्पतालों में भी, पिछले डेढ़ वर्षों में 1047 मरीजों की निःशुल्क कीमोथेरेपी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कस्टम मिलिंग के बाद अच्छी गुणवत्ता का चावल जमा कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने मिलर्स को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। बैठक में फसल चक्र परिवर्तन के तहत जिलों में किसानवार योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए। इसके लिए किसानों को खाद, बीज सहित अन्य सहायता समय पर मिले यह सुनिश्चित करने कहा है। गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यक्तिगत शौचालयों की राशि हितग्राहियों को देने सहित शेष रहे शौचालयों का निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का निदान एन.जी.टी. के निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। बैठक में नगरीय निकायों में भूमि के व्यवस्थापन एवं आबंटन के लिए राजस्व अधिकारियों को वर्कशाप करने के निर्देश राजस्व सचिव को दिए है। संभागीय कमिश्नरों को तहसीलों में राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने एवं वहां के अधिवक्ताओं एवं आम लोगों से चर्चा करने के निर्देश दिए है। बैठक में सचिव कृषि, स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, सचिव अनुसूचित जाति विकास विभाग डी.डी.सिंह, सचिव राजस्व एन.एन. एक्का, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी., सचिव महिला बाल विकास भुवनेश यादव, प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम निरंजन दास, प्रबंध संचालक मार्कफेड सुश्री किरण कौशल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57